तेज आंधी तूफान में दो की मौत, दर्जनों लोग घायल | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​
तेज आंधी तूफान में दो की मौत, दर्जनों लोग घायल | New India Timesभिंड जिले में तेज तूफान में दीवार गिरने से एक मासूम बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन के लगभग लोग घायल हो गए हैं। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। ​तेज आंधी तूफान में दो की मौत, दर्जनों लोग घायल | New India Timesदेहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा में मकान ढहने से 3 साल के मासूम अंश की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं पावई थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी महेश शर्मा की दीवार ढहने से मौत हो गयी। इसके अलावा भी कई अलग अलग क्षेत्रों से जिला अस्पताल में घायलों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें शास्त्री नगर ए ब्लॉक में एक मकान गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने की सूचना के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में अलग अलग जगहों से डेढ़ दर्जन के लगभग घायल पहुंचे हैं। अभी भी घायलों के अस्पतालपहुंचने का सिलसिला जारी है। देर रात एक बजे एसडीएम संतोष तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अभी तक आधा दर्जन से अधिक जगहों पर मकान गिरने या दीवार ढहने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारी घटना पर निगरानी बनाये हुए हैं। इतना ही नही भिण्ड व्यापार मेले में बड़ा झूला भी आंधी के चलते धराशाई हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.