तेज़ आंधी, बारिश में मकान धाराशाई, 4 घायल, भिंड जिले में तूफान का कहर जारी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र),NIT; ​तेज़ आंधी, बारिश में मकान धाराशाई, 4 घायल, भिंड जिले में तूफान का कहर जारी | New India Timesभिंड जिले में तूफान का कहर जारी है। तेज तूफान में पड़ोसी की दीवार गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। शास्त्री कॉलोनी में सुरेश श्रीवास्तव के घर मे दीवाल गिरी। पड़ोसी की दीवार गिरने से पड़ोसी की छत गिरी। लोगों ने कलेक्टर को किया कॉल, घायलों का रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल। कलेक्टर सहित सिटी कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर। सभी घायल जिला चिकित्सायल में भर्ती। तेज आंधी से कई वाहन क्षतिग्रस्त। अस्पताल में घायलों के आने का सिलसिला जारी।​तेज़ आंधी, बारिश में मकान धाराशाई, 4 घायल, भिंड जिले में तूफान का कहर जारी | New India Times

तेज़ आंधी, बारिश में मकान धाराशाई, 4 घायल

 बुधवार रात 9 बजे से रात 10:30 बजे तक तेज़ आंधी बारिश में शहर के शास्त्री नगर में मकान धाराशाई हो गया। मलवे में दब कर खुशी श्रीवास्तव पुत्री विनय श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव घायल हो गए। इसके अलावा अन्य जगह आंधी में फंसकर सुरेंद्र पुत्र सुरेश और नागेंद्र सिंह घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर कलेक्टर इलैया राजा टी भी पहुंचे। कॉलोनी के लोगों ने रेसक्यू कर घायलों को निकाला। मीरा कॉलोनी में सतेंद्र राजावत भी घायल हुए हैं। अटेर के गधुपुरा में भी मकान गिरने की सूचना है। कलेक्टर ने टीम रवाना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.