अज्ञात बदमाश ने कई कारों व बाइकों में लगाई आग, शहर में फैली सनसनी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

अज्ञात बदमाश ने कई कारों व बाइकों में लगाई आग, शहर में फैली सनसनी | New India Times​भिंड शहर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच जब अज्ञात बदमाश द्वारा दर्जन भर से अधिक कारों और बाइकों के जलाने की घटना सामने आई। इस बदमाश ने  इटावा रोड स्थित भदावर कॉलोनी में रखी लग्जरी कारों में आग लगाई, यहाँ तक कि सबसे सुरक्षित माना जाने बाला इलाका 17 बटालियन के कैम्पस में खड़ी पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया  इस मामले में खास बात यह रही कि इस वारदात में अज्ञात शख्स रात भर दर्जनों गाड़ियों को अपना निशाना बनाता रहा लेकिन किसी को इसकी भनक तक नही लगी, वही इस वारदात ने पुलिस के रात्रि गस्त पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।​
अज्ञात बदमाश ने कई कारों व बाइकों में लगाई आग, शहर में फैली सनसनी | New India Timesदरअसल किसी अज्ञात शख्स ने सोमवार की रात पहले देहात थाना इलाके के इटावा रोड स्थित भदावर कालोनी में रखी चार कारों को अपना निशाना बनाया उसके बाद हमेशा सुरक्षाकर्मियों के पहरे में रहने वाली 17 बटालियन के कैम्पस में रखी गाड़ियों में आग लगा दी। कैम्पस में एक जगह खड़ी चार बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। रात में लगाई गई इस आग का घरों के अंदर सो रहे लोगों को मालूम तक नहीं हो सका। मंगलवार की सुबह जब लोग जागे तब इस आगजनी की खबर लगी। घरों के बाहर खड़े वाहनों को आग लगाने की इस वारदात से कैम्पस के लोग भयभीत हैं। बटालियन के मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के होते हुए अंजान बदमाश द्वारा इस वारदात को अंजाम दे दिया गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। थाने से 500 मीटर की दूरी पर स्थित घटना स्थल पर पहुचने के लिए पुलिस को 9 घंटे लगे, 9 घंटे बाद पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंच कर निरीक्षण किया। वही पुलिस ने भदावर कॉलोनी पहुची जहा एक दुकान के वहार लगे CCTV कैमरे की जांच की गई तो उसमें एक शख्स अपना मुंह बांधकर आता -जाता दिखा, पुलिस ने इस शख्स की तलाश शुरू कर दी है। वही  मीडिया कर्मियों ने पुलिस से इस वारदात के बारे में पूछा तो उनका गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया, उनका कहना है कि घटना के वक्त वह सो रहा था, यकीन नही आता तो आप ख़ुद देख लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.