युवासेना शिवसेना ने की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल | New India Times

महलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

युवासेना शिवसेना ने की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल | New India Times​जिले में जल संकट और पंचायतों में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुध्द तत्काल ठोस कार्यवाही की मांग को लेकर शिवसेना की युवासेना एवं महिला सेना द्वारा आज 28 अप्रैल शनिवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक जिला पंचायत बुरहानपुर के सामने शिवसेना ज़िला अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सांकेतिक हड़ताल का आयोजन किया गया। 

जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज,भारतरत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबाफुले जी के तेलचित्रों पर माल्यार्पण कर हड़ताल प्रारम्भ की एवं तेज में धुप में जनहित की मांग को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांकेतिक हड़ताल संपन्न हुई एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमान रोमानुस टोप्पो महोदय को कलेक्टर बुरहानपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उक्त मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की गई एवं 15 दिनों के भीतर मांग पूर्ण न होने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।

कार्यक्रम में अशोक कोली जिला उप प्रमुख, निलेश बैरागी जिला संगठन उपप्रमुख, देवीदास भवरे ब्लॉक प्रमुख, भूषण पाठक जिला संगठन प्रमुख युवासेना, गोपाल सोनवणे, सुपडु जयकर सहित बड़ी संख्या में युवासैनिक, शिवसैनिक, महिला सैनिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.