जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर द्वारा हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर द्वारा हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  | New India Times​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर द्वारा एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 28 अप्रेल 2018 को वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर कस्तूरबा विश्रांति गृह कंपू ग्वालियर पर लगाया गया। शिविर में अतिथि के रूप में अपर जिला न्यायधीश श्री रविंदर सिंह जी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र सिंह शाक्य जी उपस्थित रहें। 

माननिय शाक्य जी जहां 125 भरण पोषण पर बात की वहीं माननिय रविंद्र जी ने मिडियेशन की महत्ता पर विस्तार से बात की। रविंद्र जी ने जहाँ वरिष्ठ नागरिकों से बहुत कुछ सिखने की बात कही वहीं मिडियेशन से धन, समय की बचत और सब की भलाई की बात भी कही।​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर द्वारा हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  | New India Timesडॉ प्रदीप कश्यप, मीडिएटर, जिला न्यायालय ग्वालियर ने कार्यक्रम का संचालन किया और डे केयर से श्रीवास्तव जी ने बताया कि ये वरिष्ठ नागरिक शिरी भुपेन्द्र जैन जी के नेतृत्व में किस तरह से 365 दिन काम कर रहे है। अस्पताल में मदद करने से लेकर बडे बडे केम्प लगाना से महीने मे एक दिन कचहरी तक लगाते हैं। 

इस शिविर में पी एल व्ही शबा रहमान, हरप्रीत कौर, वर्मा जी और सविता जी के साथ कई समाज सेवियो कविता तायल, नंदनी शर्मा, व्यंजना मिश्रा आदि ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.