शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 मई को ग्वालियर से अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में फूलबाग मैदान पर शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। ग्वालियर शहर और जिले के अन्य नगरीय निकायों में गाइड लाईन के अनुसार अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रथम चरण की कार्रवाई 30 अप्रैल तक पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए।
