NTPC महाप्रबंधक को काला झंडा दिखाकर आनंद मेले का बीएमएस ने किया विरोध | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार ), NIT; ​NTPC महाप्रबंधक को काला झंडा दिखाकर आनंद मेले का बीएमएस ने किया विरोध | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी में आज आनंद मेले का बीएमएस प्रतिनिधियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। महासचिव कमलजीत कुमार सिंह ने कहा की आनंद मेले को लेकर महाप्रबंधक ने दूसरे यूनियन को बुला करके वार्ता की लेकिन हमारा कोई राय- विचार नहीं लिया गया और न हमारी कोई सहमति ली गई बल्कि बीएमएस को नजरअंदाज किया गया है। हमने वार्ता के लिए कई बार समय मांगा लेकिन प्रबंधन ने समय नहीं दिया। यह सोच कर कि दूसरी यूनियन को मिला कर हम कार्यक्रम कर लेंगे, जो कि हमें बीएमएस को अच्छा नहीं लगा। जब हमने आनंद मेला स्थल के बाहर महाप्रबंधन को काले झंडे दिखाया तब प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार हुआ लेकिन तब तक समय बहुत आगे निकल चुका था इसलिए हमने वार्ता करने से इंकार कर दिया और कहा कि, समय बहुत आगे निकल चुका है। ​NTPC महाप्रबंधक को काला झंडा दिखाकर आनंद मेले का बीएमएस ने किया विरोध | New India Times बीएमएस महासचिव कमलजीत कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि आगे से आप लोगों की सहमति ली जाएगी। उन्होंने माना की गलती हुई है इसके लिए सॉरी भी कहा और आनंद मिले को में भाग लेने को कहा। महासचिव कमलजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाप्रबंधक के अनुरोध का बीएमएस विरोध नहीं करेगा लेकिन उस मेले में हम भाग नहीं लेंगे। इसी को लेकर के आज मेले का उद्घाटन 2 घंटा विलंब यानी 6 बजे शाम से हुआ जबकि इनविटेशन में 4:00 बजे शाम का समय दिया हुआ था। हलांकि इस पर एनटीपीसी का पक्ष जानना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।

By nit