सैय्यद मुजीबुद्दीन, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल ज़िले के माहागांव तहसील के वेणी कस्बे में तेज़ हवाओं. बिजलियों की कड़कड़ाहट के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक पेड के नीचे खड़े थे कि इसी दौरान अचानकसउस पेड पर बिजली गिर गई जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम अनिल सरगुळे, प्रभाकर जाधव, पंडित हरणे, कृमा चोपड़े बताये गये हैं। जबकि अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को नज़दीकी सवना गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
