अविनाश द्विवेदी,भिंड (मप्र), NIT;
भिण्ड जिला के मेहगांव तहसील में ग्राम गहेली में कुछ लोगों ने जबरन सरकारी मार्ग पर कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत पुष्पेंद्र त्यागी ने जब इसकी शिकायत मेहगांव SDM से की तो इसकी कोई सुनवाई नही हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र त्यागी ने इस मामले की शिकायत भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी से की, जिसको तत्काल कलेक्टर भिंड ने संज्ञान में लेते हुए मेहगांव SDM को आवेदन को रिमार्क किया और इस पर कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद मेहगांव SDM ने अतिक्रमण को हटवाया और रास्ते को पुनः आवगमन हेतु चालू करवाया।
इस मामले को करीब 7 महीने भी पूरे नही हो पाए और दबंग लोगों ने रास्ते को पुनः बन्द कर दिया।जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार फरियादी ने 4 माह पहले आर.आई हरिविलाश कि भी शिकायत भिंड कलेक्टर से की थी।
