वांटेड आरोपियों व अवैध शराब के विरुद्ध खीरी जिला पुलिस की धरपकड अभियान जारी | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

वांटेड आरोपियों व अवैध शराब के विरुद्ध खीरी जिला पुलिस की धरपकड अभियान जारी | New India Times​लखीमपुर खीरी जनपद के थाना धौरहरा पुलिस द्वारा धारा 304/323 के वांछित अभियुक्त जहीर पुत्र कल्लू व सहाबुद्दीन पुत्र जहीर निवासी रामनगर लहवड़ी को मय आलाकत्ल फावड़ा सहित गिरफ्तार किया गया है।

वहीं थाना सिंगाही उ.नि.शिवनाथ यादव द्वारा मय हमराही पुलिसकर्मियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बथुआ से श्रीमोहन पुत्र केदारनाथ को 17 ली.अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।तथा थाना फरधान उ.नि. रामवीर शर्मा द्वारा मय हमराही पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रा.शिवराजपुर से महेश पुत्र ब्रह्मादीन को 20 लीटर व ग्रा. देवकली से सोनेलाल को 30ली. अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया, और थाना तिकुनिया उ.नि.अनिल कुमार राजपूत मय हमराही पुलिस द्वारा ग्राम नानकपुर से सुल्तान पुत्र अब्दुल रहमान को 12ली.कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया, वहीं थाना भीरा उ.नि.राजकुमार मय हमराही पुलिस द्वारा ग्रा. दिदारूटाडा से श्रवणकुमार को 30 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया, थाना मैलानी उ.नि.जयकरण सिंह भदोरिया ने ग्राम अमबरपुर से रामनरेश ब मांहगेराम नि.ग्रा.हजरतपुर को 20-20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया, थाना खीरी उ.नि.राजेश यादव मय हमराही पुलिस द्वारा ग्रा.सैलगांव से विश्राम को 20 ली.व उ.नि.आशीष सिंह द्वारा ग्रा. देवरिया से सोनकर नि.ग्रा.अशोगापुर से 20 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया, थाना पलिया उ.नि.धर्मदास सिद्धार्थ द्वारा ग्रा.फुलवरिया से पलटू पुत्र बंधु नि.मोजहा को 20 ली.व उ.नि.रामशरण पांडेय द्वारा ग्रा.बड़ा पतवारा से शिवकुमार व रामगोपाल को 20 ली.कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाली सदर उ.नि.अवधेश कुमार यादव द्वारा ग्राम शिवालापुरवा से राहुल को 20 ली.कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया, थाना सम्पूर्णानगर उ.नि.राजवली सिंह व हमराही पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान ग्रा.इन्द्रानगर से कुलदीप सिंह नि.दलराजपुर थाना सिंगाही को 700ग्रा.चरस के साथ गिरफ्तार किया गया,इस के अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा कार्यवाही के दौरान 6,वांछित व 7वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.