अरशद आब्दी/ रज्जाक खान, जयपुर; NIT;
जयपुर शहर के हुजूरीतोपखाना स्थित वार्ड 70 में पिछले कई दिनों से गन्दा पानी लोगों के घरों में पहुंचने से लोग बिमार हो रहे हैं। गंदे पानी का सेवन करने से बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है लेकिन जलदाय विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
बागर (ब्रह्मामणों का चौक) निवासी सईद ने NIT संवाददाता को बताया की यहाँ पिछले कई दिनों से सुबह नलों में से गन्दा पानी जिसका रंग पीला व मेला है आ रहा है। इस पानी में अजीबो गरीब दुर्गन्ध (स्मेक) जैसी बदबू आ रही है। हमें मजबूरन गंदे पानी का सेवन करना पड रहा है। कईं बार जलदाय विभाग को अवगत कराया जा चुका है लेकिन हमें अभी भी इस गंदे पानी से छुटकारा नहीं मिला है जिस कारण हमारे बच्चों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड रहा है।
कल 10 अप्रैल को जलदाय विभाग से एम के वर्मा मौके पर पहुंच कर गंदे पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये हैं।
समाजसेवी वहिद खान जनता में जागरुकता लाने की कोशिश कर रहे है। वार्डवासी गंदे पानी या वार्ड में सभी समस्याएं को हल करने के लिये वहिद खान को ही याद करते हैं।
