भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन  | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​लखीमपुर खीरी 

जिला के  तहसील गोला गोकर्णनाथ में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा ने जिला अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के निर्देश पर किसानों के गन्ने के भुगतान व पर्चियों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर किसानों के साथ चीनी मिल कर्मचारी व गन्ना सचिव महोदय द्वारा गन्ना किसानों के साथ किए जा रहे शोषण को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें किसानों को उनकी पर्चियां समय से न उपलब्ध होने व पेड़ी गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है जिससे किसान मजबूर होकर अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर 150 से ₹200 प्रति कुंतल की दर से बेचना पड़ रहा है जिससे किसानों का लागत निकलना मुश्किल है। किसानों को गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को गन्ना तुलवाने के लिए कई कई दिन और रात खड़े रहना पड़ता है। गन्ना नियमावली में दिए गए समय पर गन्ने की कॉल करा कर गन्ना प्लाट में गिराया जाए। गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना आयुक्त के आदेशों के बावजूद भी अवैध रूप से गन्ना उतरवाई ली जा रही है जिसे तत्काल बंद कराए जाने, किसानों के खड़े गन्ने की सर्वे कराकर पर्चियां उपलब्ध कराए जाने, जिन किसानों ने गन्ने की आपूर्ति की है उनका भुगतान 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं दिया है उन किसानों को ब्याज सहित भुगतान कराया जाने की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी समस्याओं का एक सप्ताह में निदान न हुआ तो संगठन एक सप्ताह के बाद गोला चीनी मिल गेट पर किसान महापंचायत बुलाकर आंदोलन को विवस होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष श्यामू शुक्ला, संरक्षक किशोरी लाल पाल ,गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला ,मोहन तिवारी, बलजीत कौर ,मिथिलेश कुमारी ,अमित शुक्ला, अतुल मिश्रा, चमन कश्यप, विश्व दीपक अवस्थी, सचिन शुक्ला, रवि गुप्ता ,राजेश गौतम ,महेश गौतम.प्रशांत गुप्ता.मोंटी. राकेश वर्मा ,राजीव वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, आशीष अग्निहोत्री ,अनंत राम, अनंत राम कुशवाहा, विनोद वर्मा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी वह किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article