आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय भोपाल में, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित, संगठन के हालात और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा | New India Times

मुकीज खान, भोपाल, NIT;

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय भोपाल में, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित, संगठन के हालात और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा | New India Times​आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय बुधवार देर रात भोपाल आ रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी की गुरुवार को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे और प्रदेश में संगठन की स्थितियों का जायजा लेंगे। इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है। 

श्री राय सुबह 11 बजे से गांधी भवन (पॉलिटेक्निक चौराहा) होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हिस्सेदारी करेंगे। इस बैठक में प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल, प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी, प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह, युवराज सिंह, अमित भटनागर, हिमांशु कुलश्रेष्ठ समेत प्रदेश नेतृत्व के सभी शीर्ष नेता उपस्थित होंगे। 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों पर बातचीत होगी। इस दौरान सभी सात जोन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन एवं बुंदेलखंड की जमीनी स्थितियों पर प्रदेश नेतृत्व मंथन करेगा। इसके अलावा महिला, युवा, अल्पसंख्यक आदि प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों एवं आगामी भूमिका पर बातचीत की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article