अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिंड में कुलदीप भदौरिया नाम के युवक को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी, गोली कुलदीप के हाथ और पीठ में लगी है। हमलावर की संख्या दो से ज्यादा बताईजा रही है। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर ब्लॉक ए के निवासी कुलदीप भदौरिया बाल कटिंग करवाने के लिए कॉलोनी के मुहाने पर स्थित सलून पर जा रहा था कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने कुलदीप पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो गोली कुलदीप को लग गई। गोली लगते ही कुलदीप जमीन पर गिर गया जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कुलदीप को तुरंत इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां कुलदीप की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की घटना को अन्जाम देकर भाग रहे हमलावर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते हुये कैद हो गये हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
