दंगा भड़काने के आरोपी  केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे समेत 9 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार),  NIT; 

दंगा भड़काने के आरोपी  केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे समेत 9 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | New India Times​युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोपी  केंद्रीय मंत्री श्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे समेत 9 आरोपितों के एडीजे फोर श्री कुमुद रंजन सिंह की कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि अमन पसंद लोगों को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को कठोर से कठोर सजा देगी।​दंगा भड़काने के आरोपी  केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे समेत 9 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | New India Timesबिहार सरकार आरोपियों को अगर संरक्षण नही देती तो अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गयी होती और वे जेल के अंदर होते। पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी के लिए छापामारी महज दिखावा है। 

श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के विरोध में SC/ST एक्ट के समर्थन में 2 अप्रैल 2018 को आहुत भारत बंद का नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन देगी।            

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.