दमोह एसपी ने तीन फरार आरोपिंयों पर घोषित किया इनाम | New India Times

इम्तियाज चिश्ती/ अविनाश द्विवेदी, दमोह (मप्र), NIT; 

दमोह एसपी ने तीन फरार आरोपिंयों पर घोषित किया इनाम | New India Times​फरियादी समस जीवन पिता श्याम सुंदर उपाध्याय उम्र 70 वर्ष निवासी असाटी वार्ड नंबर 1 दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जिला दमोह में अपराध क्रमांक 246/18 धारा 147, 148,149, 307, 302, 449 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में है। प्रकरण के 5 आरोपी भीम उर्फ सचिन उपाध्याय, सनी उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, श्रीमती उषा उपाध्याय एवं कुमारी गरिमा उपाध्याय सभी निवासी असाटी वार्ड नंबर 1 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण के शेष आरोपी मुन्ना उर्फ संजीव पिता श्याम सुंदर उपाध्याय, राहुल पिता संजीव उपाध्याय, शिवम पिता उर्फ संजीव उपाध्याय, तीनों निवासी असाटी वार्ड नंबर 1 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह घटना दिनांक 21 मार्च 2018 से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किए गए किंतु गिरफ्तार नहीं हो सकी। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली का प्रतिवेदन इनाम घोषित करने हेतु प्राप्त हुआ है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक दमोह ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्र 80 (ए )के अंतर्गत घोषणा की कि जो कोई व्यक्ति फरार आरोपियों की पतारसी करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना दे देगा जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे सूचनाकर्ता को तीनों आरोपियों पर तीन – तीन हजार रूपय का पुरस्कार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.