नाबालिग के बलात्कार का फरार आरोपी आया पुलिस हिरासत में | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​नाबालिग के बलात्कार का फरार आरोपी आया पुलिस हिरासत में | New India Timesपुलिस अधीक्षक सीतापुर आनंद कुलकर्णी द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के प्रति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (साउथ) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के निर्देशन में एसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल अश्वनी ढाका ने बलात्कार के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

मुक़दमा संख्या 64/18 धारा 376/511 भादवी व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त बसन्त पुत्र रामकिशोर लोकिया निवासी बनिगाउँ थाना सदरपुर फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर टेम्पो स्टैंड के पास कस्बा सदरपुर में फरार रामकिशोर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.