फराज अंसारी, श्रावस्ती (यूपी), NIT;
भिनगा विधायक ने बी.एस.ए पर आरोप लगाया कि जब उत्तर प्रदेश शासन ने किसी भी शिक्षक का ट्रांसफर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तथा एक जिले से दूसरे जिले में करने की अनुमति नहीं दी है तो क्या श्रावस्ती की बी.एस.ए को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल पावर दे रखी है जिसका उपयोग करके उन्होंने श्रावस्ती जिले में 94 शिक्षकों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर किया। विधायक ने कहा कि मेरे पास उन 94 शिक्षकों की सूची है जिनका ट्रांसफर पिछले 1 साल में बिना सरकार की अनुमति से किया गया है और उत्तर प्रदेश शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। भिंगा विधायक ने कहा कि जब अधिकारी ही उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश को ठेंगे पर रखते हैं और अपनी मनमानी पूर्ण रुप से करते हैं तो क्या सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्ट अधिकारी की विजिलेंस से जांच करवा कर कार्रवाई करेगी। भिनगा विधायक के इस गंभीर प्रकरण को गंभीरता से देते हुए मुख्यमंत्री जी ने तथा शिक्षा मंत्री ने तत्काल विधायक असलम राइनी से इस मामले की पूरी सूची मांगी है और यह भी आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी और गिरफ्तारी भी होगी।
