कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या | New India Timesरीवा के टीआरएस कॉलेज में दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक छात्र को गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल व आसपास में जबरदस्त तनाव फैल गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक टीआरएस कॉलेज के छात्र नितिन सिंह गहरवार को कुछ लोगों ने गोली मार दी, गोली नितिन के पेट में लगी है। घायल छात्र को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करया गया जहां उसकी मौत हो गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मौके से एक युवक को भी गिरिफ्तार किया गया है,जिसका नाम संग्राम बताया जा रहा है। सूत्रों ने गोली चलाने की घटना में वैभव सिंह ठाकुर एवं पीके नाम के युवक को शामिल होना बताया है हालांकि पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.