अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिण्ड जिले में एक अजब मामला सामने आया है। एक बहू ही अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भिण्ड के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुर गांव में विगत रात कलयुगी बहू ने कुछ ऐसा किया जिसे देख लोगो के होश उड़ गए।बहु ने अपने पिता के साथ मिलकर घर में रखे पैसे व जेवरात लेकर ले उड़ी। घर के मुखिया सुरेंद्र नरवरिया ने खेत से आकर अपने घर को देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और जब उन्होंने अंदर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सुरेंद्र ने अपने पुत्र साहुल को फ़ोन कर खेत से बुलाया तब देखा कि घर के अलमारी व बक्से का ताला टूटा पड़ा था और लगभग 1.50 लाख रुपये लेकर बहु अपने पिता के साथ फरार हो गई है।
जब बहु रश्मी घर से जा रही थी तभी गांव के लोगों ने रोका भी था लेकिन रश्मी ने जवाब दिया कि मैं अपने पिता जी बृजेश सिंह नरवरिया व अपने भाई के साथ जा रही हूं जो कि निवासी राजगढ़िया थाना गोरमी के हैं, वह मुझे लेने आए हैं तो मैं उनके साथ घर जा रही हूं और वह नही रुकी। हालांकि इस मामले की शिकायत देहात थाने में साहुल के द्वारा की गई है। अब देखते हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।
