पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, इंदौर (मप्र), NIT; ​​पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesइंदौर में लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को आठ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पंचायत सचिव प्लॉट का नक्शा पास कराने के लिए रिश्वत मांग रहा था। विनोद प्रजापति मिर्जापुर ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।​पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव के पंचायत सचिव विनोद प्रजापति ने मूसाखेड़ी निवासी भारत पटेल से उसके प्लॉट का नक्शा पास कराने के लिए रिश्वत के तौर पर बीस हजार की मांग की थी। सचिव फरियादी भरत पर दबाव बनाने लगा, जिसके चलते भरत ने लोकायुक्त में सचिव विनोद की शिकायत की। टीम ने योजना बनाकर भरत को पहली किश्त लेकर सचिव के पास भेजा। जैसे ही सचिव ने भरत से पहली किश्त के आठ हजार रुपये लिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।जैसे ही पंचायत सचिव ने लोकायुक्त की टीम को देखा तो वो घबरा गया औऱ माफी मांगने लगा। यह कार्रवाई लोकायुक्त टीम के DSP बघेल और उनके साथियों द्वारा की गई है। आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.