दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
फतनपुर कोतवाली के जगतपुर मोड़ के पास हुई दुर्घटना 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
प्रतापगढ़ सीमा से सटे जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना के दौलतिया मंडी हनुमान जी के बगल से चौहरजन देवी धाम में दर्शन करने सभी श्रद्धालु जा रहे थे। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिला अस्पताल प्रतापगढ़ से मरीजों को गम्भीर अवस्था में एस आर एन इलाहाबाद रेफर किया जा रहा है।
