विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज में लगाया गया नि:शुल्क शिविर | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​​विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज में लगाया गया नि:शुल्क शिविर | New India Timesमोहम्मदी कोतवली क्षेत्र के युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज के निकट पुलिस चौकी में रविवार को विश्व हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों ने मोहम्मदी में विधवा औरतों व 60 साल के व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया है जिसमें विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के फार्म ऑनलाइन भरे गए। जिसका शुभारंभ सांसद रेखा वर्मा ने किया तथा मोहम्मदी के चेयरमैन संदीप महरोत्रा भी शिविर में पहुंचे। इस मौके पर वृद्धा पेंशन फार्म 165 व साठ साला फार्म 520 भरे गए। संगठन के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हिंदू नव वर्ष संवत 2075 के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर संजीव भारद्वाज, मोहनलाल राठौर ,पुष्पेंद्र कनौजिया, बलविंदर सिंह यादव, शरद सिंह , उमेश शर्मा ,राम गोपाल यादव ,रामकुमार कश्यप ,रोशनलाल व विश्व हिंदू रक्षा संगठन अन्य सदस्यगण सत्येंद्र कुमार अनुज अतुल अनिल नीरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article