एक बार फिर जल कर राख हो गई दिलावर नगर में बनी गरीबों की झोपड़ियां, लगभग दो पूर्व भी लग चुकी है आग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​एक बार फिर जल कर राख हो गई दिलावर नगर में बनी गरीबों की झोपड़ियां, लगभग दो पूर्व भी लग चुकी है आग | New India Timesजनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसिगंवा की बरवर चौकी क्षेत्र के ग्राम दिलाबर नगर में लगभग 11:00 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई जब तक वहां पर रह रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने एक के बाद एक झोपड़ी चिलमिलाती आग के घाट चलती चली गई और लगभग 70 से 80 गरीबों की झोपड़ियां जल कर राख हो गईं।  खेतों पर काम कर रहे किसानों ने तत्काल बरवर चैयरमैन पति मिर्जा शाहिद बेग को आग लग जाने की सूचना दी जिसके बाद चैयरमैन पति शाहिद बेग ने फौरन नगर पंचायत के कर्मचारीयों को सूचना दी और वहां पर नगर पंचायत से वॉटर टैंकर भेजवाने का काम किया जिससे वहां पर रह रहे लोगों ने व नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से कुछ वस्तुओं पर पानी डाल कर बचा सके। ​एक बार फिर जल कर राख हो गई दिलावर नगर में बनी गरीबों की झोपड़ियां, लगभग दो पूर्व भी लग चुकी है आग | New India Timesबताते चलें कि दिलबर नगर में लगी आग से वहां पर रह रहे सारे परिवारों के पास खाने पीने हेतु कोई वस्तु नही बची है जो कि आग में जलकर राख हो गई, और आग से दो मवेशी भी जल कर खत्म हो गये और दो गैस सिलेन्डर भी फट गये। दिलावर नगर में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई लेकिन सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुँची। बरवर क्षेत्र के दिलावर नगर में भीषण आग लगने से पूरा गांव जल कर राख हो गया है लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी उस गांव वालों की सुध लेने नहीं पहुंचा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.