हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के साथ देर रात तक बंधा समां, सूफी कब्बाल ने दो धर्मों को एक रहने का दिया संदेश | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के साथ देर रात तक बंधा समां, सूफी कब्बाल ने दो धर्मों को एक रहने का दिया संदेश | New India Timesकैमोर अमरैयापार बस स्टैंड में तीसरा जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज कार्यक्रम कल रात्रि 9 बजे से सूफी कब्बाल ने अपनी जोर दार कब्बाली हिन्दू मुस्लिम भाइयों के बीच पेश कर कौमी एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आगाज ख्वाजा गरीब नवाज की चादर जलूस से प्रारम्भ हुआ। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज कार्यक्रम में चादर रखी गई, जो अजमेर शरीफ में होने वाले 18 मार्च को 806वें उर्स में शामिल होगी। चादर को लेगर भव्य जुलूस बैंड बाजों के साथ निकाली गई।जुलूस नगर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में सुस्वजित की गई, जहां पर ख्वाजा के भक्तों ने फूल गुच्छ भेंट कर ख्वाजा गरीब नवाज का आशिर्वाद प्राप्त किया।​
हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के साथ देर रात तक बंधा समां, सूफी कब्बाल ने दो धर्मों को एक रहने का दिया संदेश | New India Timesरात्रि 9 बजे से सूफी कब्बाल ने कब्बाली के माध्यम से समां बांधते हुए सभी धर्मों के प्रति आस्था दिखाई तथा भाईचारे का संदेश दिया। हिन्दूस्तान के जाने माने कब्बाल सूफी कब्बाल ने कब्बाली की सुन्दर और मन मोह लेने वाली प्रस्तुति को देखने वालों का जमघट लगा रहा। कार्यक्रम के बीच में जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज कार्यक्रम में उपस्थिति सभी सम्मानित जनों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक जुबैदा एंड संस के संचालक नबाब खान ने फूल मालाओं से किया। कार्यक्रम में दूर दराज से भी ख्वाजा के प्रेमियों ने अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर नबाब खान ने उद्वोधन देते हुए कहा कि जुबैदा परिवार जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज कार्यक्रम तीन वर्षों से कर रहा है। इस कार्यक्रम की नीव बडे भाई मरहूम हुसैन मुहम्मद खान ने रखी थी तथा यह माता जुबैदा खान की याद में किया जाता है। ताकि ख्वाजा गरीब नबाज मरहूम बडे भाई व माता जी को जंन्नत अदा फरमाएं। नबाब खान ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों का आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि जुबैदा परिवार आप सभी का हमेशा आभारी रहेगा, ख्वाजा आप की सभी फरियादें पुरी कराए। उद्बोधन के पश्चात सूफी कब्बाल की जोरदार प्रस्तुती लगातार देर रात्रि तक चलती रही। कब्बाली का आनंद लेते हुए सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में आकर्षिण का केन्द्र रही अजमेर शरीफ की झांकी, जिसे कलाकारों ने बडी मेहनत से तैयार कर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम की शोभा बढाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article