एमपीजे की ओर 18 मार्च को होगा महिला सशक्तीकरण सप्ताह का आयोजन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​एमपीजे की ओर 18 मार्च को होगा महिला सशक्तीकरण सप्ताह का आयोजन | New India Timesमहिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सशक्तीकरण जैसे अहम मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षीत करने के लिए मुव्हमेंट फॉर पीस अँड जस्टीस फॉर वेलफेअर जिला यवतमाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण सप्ताह का आयोजन किया गया है। यह समारोह यवतमाल के भोसा रोड स्थित अंबर लॉन में रविवार 18 मार्च की दोपहर 2.30 से 5.30 बजे किया गया है। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पुर्व जि.प. अध्यक्ष अॅड सिमा तेलंगे लोखंडे महिलाओं की आर्थिक स्थिती व संवैधानिक अधिकार पर, जेष्ठ कवी तथा साहित्यीक विद्या खडसे महिलाओं की सामाजिक स्थिती और माणकापर की सरपंचा प्रा.वर्षा निमक महिलाओं की शैक्षणिक स्थिती पर विचार व्यक्त करेगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष एमपीजे महिला विंग की सेक्रेटरी डॉ.तसनीम बानो नागपूर रहेगी। विशेष अतिथी के रूप मे मुहम्मद अलताफ हुसैन नांदेड, महाराष्ट्र सेक्रेटरी हुसैन खान उपस्थित रहेगे. कार्यक्रममें उपस्थित रहने का आह्वान आयोजकों की ओर से किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article