शादी की खुशी गम तब्दील: बुलढाणा जिला में शादी समारोह की बारात वापस लौटते समय सड़क हादसे में दुल्हे की हुई दर्दनाक मौत, दुल्हन समेत अन्य कई घायल | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​शादी की खुशी गम तब्दील: बुलढाणा जिला में शादी समारोह की बारात वापस लौटते समय सड़क हादसे में दुल्हे की हुई दर्दनाक मौत, दुल्हन समेत अन्य कई घायल | New India Timesशादी समारोह निपटाने के बाद बारात अपने गंतव्य की तरफ वापस लौट रही थी कि तभी दुल्हा – दुल्हन की कार का हादसा हो गया, जिसमें दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य 7-8 बाराती जख्मी हो गए। यह हादसा 14 मार्च को शाम 7 बजे बुलढाणा जिला अंतर्गत नांदुरा – जलगांव जामोद मार्ग पर हुआ है।​शादी की खुशी गम तब्दील: बुलढाणा जिला में शादी समारोह की बारात वापस लौटते समय सड़क हादसे में दुल्हे की हुई दर्दनाक मौत, दुल्हन समेत अन्य कई घायल | New India Times नांदुरा तहसील अंतर्गत के ग्राम खैरा निवासी श्यामराव कावणे के 25 वर्षीय पुत्र मंगेश का बुधवार को कुरनगड निवासी गजानन भाकरे की योगिता नामक पुत्री से विवाह संपन्न हुआ। तत्पश्चात पश्चात बाराती दुल्हा दुल्हन को लेकर एमएच 14 बीसी 4480 वाहन में बिठाकर वापस लौट रहे थे कि बीच रास्ते में सामने की दिशा से आने वाले एक वाहन ने दुल्हा दुल्हन की कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण दूल्हा मंगेश की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कार में सवार दुल्हन सहित अन्य 7-8 रिश्तेदार तथा दोनों वाहनों के चालक ज़ख़्मी हो गए। आसपास के देहातों के लोगों ने सभी जख्मियों को तत्काल नांदुरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया। दूल्हा और दुल्हन के गांवों में इस हादसे की खबर फैलते ही दोनों में सन्नाटा छा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article