हवाला कारोबारी आया पुलिस शिकंजे में, 8.5 लाख रुपये कैश बरामद | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​हवाला कारोबारी आया पुलिस शिकंजे में, 8.5 लाख रुपये कैश बरामद | New India Times

भोपाल की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने एक हवाला कारोबारी को पकड़ कर उसके  कब्जे से करीब साढ़े आठ लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। 

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर कामेश कुमार और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदेही को प्रभु नगर रोड स्थित पानी की टंकी के पास से हिरासत में लिया। संदेही की पहचान जयप्रकाश किंगरानी पिता चुन्नी लाल किंगरानी उम्र 31 वर्ष निवासी ईदगाह हिल्स, के रूप में हुई है।​

हवाला कारोबारी आया पुलिस शिकंजे में, 8.5 लाख रुपये कैश बरामद | New India Timesपुलिस कर्मचारियों ने संदेही जयप्रकाश किंगरानी की काली रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 04 एसआर 0638, की तलाशी ली, तो एक्टिवा की डिग्गी में नोटों से भरा एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ। बैग में दो हजार, पांच सौ, दो सौ, सौ और पचास रुपए की कुल 28 बंडल मौजूद थे। रकम की काउंटिंग करने पर यह 8 लाख 50 हजार रुपए पाई गई।

पुलिस द्वारा आरोपी जयप्रकाश से की गई सख्त पूछताछ में उसने बताया कि वह हवाला का धंधा करता है। वह एक पार्टी को पैसों की डिलेवरी देने के लिए निकला था। पुलिस की आरोपी जयप्रकाश से पूछताछ जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.