पुलिस मुठभेड़ में 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली,  शाहजहांपुर (यूपी), NIT; ​पुलिस मुठभेड़ में 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Timesशाहजहांपुर जिले के जलालाबाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 5000 का इनामी बदमाश काशीराम पुत्र विश्राम बाल्मीकि निवासी ग्राम चंदौली थाना कांठ को बझेडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया जबकि इसका एक साथी सोनू पुत्र बृजपाल निवासी थाना मदनापुर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त अभियुक्त काशीराम कई दिनों से वंछित चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक के0 बी0सिंह द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। काशीराम के कब्जे से लूट का एक मोबाइल ₹1000 रुपये व एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त काशीराम को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article