बलात्कार का मामला दर्ज होने पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;​बलात्कार का मामला दर्ज होने पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास | New India Timesप्रेमिका द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज करवा कर जेल भेजने से व्यथित एक युवक ने आज सुबह आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे बचा कर अस्पताल पहुंचा दिया।​बलात्कार का मामला दर्ज होने पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बजे सागरताल इलाके में रोहित कुशवाह आत्महत्या करने गया था लेकिन आसपास रहने वाले लोगों युवक को बचा लिया। घर वालों के आने के बाद पता लगा कि किसी ऊषा पाल नाम की लड़की ने उस पर 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया था जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद उस लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक उक्त लड़की व लड़का के आपस में पहले से ही सबन्ध रहे हैं लेकिन बाद में लड़की ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, तब से युवक रोहित कुशवाह मानसिक रूप से प्रताड़ित था और जेल से रिहा होकर सुसाइड करने की कोशिश की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article