संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र ), NIT;
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। दस फरवरी को होने वाली परीक्षा अब दो दि12 फरवरी को होगी। राज्य प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए पूर्व में जारी एडमिट कार्ड मान्य होगा। गौरतलब है कि एमपीपीएससी स्टूडेंट्स के बीच एग्जाम को लेकर काफी उत्सुकता है। 359 पोस्ट्स राज्य सेवा परीक्षा और 174 पोस्ट्स राज्य वन सेवा के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया है।
