भोपाल सेंट्रल से पेशी पर आए फरार कैदियों की जीप जंगल से बरामद, कैदी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​भोपाल सेंट्रल से पेशी पर आए फरार कैदियों की जीप जंगल से बरामद, कैदी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर | New India Timesरायसेन जिला मुख्यालय के गांव खरगावली से फरार कैदियों के मामले में गैरतगंज पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। आरोपियों द्वारा फरार होने में इस्तेमाल टाटा सफारी जीप को गैरतगंज के समीपस्थ ग्राम सगौर के जंगल से पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन उक्त आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।​भोपाल सेंट्रल से पेशी पर आए फरार कैदियों की जीप जंगल से बरामद, कैदी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर | New India Timesमामला सेंट्रल जेल भोपाल में बंद आरोपियों का है जो पेशी पर सागर गए थे। भोपाल पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों ही कुख्यात अपराधी कल रात रायसेन के ग्राम खरगावाली के भोजनालाय से पुलिस को चकमा देकर योजनाबद्ध तरीके से भाग निकले थे। सेन्ट्रल जेल भोपाल से पेशी पर आए सागर निवासी दोनों अपराधी अंकित तिवारी और गोविंद गोरखी लूट और हत्या के प्रयास के आरोपी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.