14  वर्षीय छात्र गायब, नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​14  वर्षीय छात्र गायब, नहीं लगा कोई सुराग | New India Timesबहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 7 मार्च को 14 वर्षीय छात्र शिवा कुशवाह लापता हो गया था जिस का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

छात्र के पिता दुर्गा कुशवाहा निवासी विनय नगर सेक्टर 4 पानी की टंकी के पास ने पुलिस को बताया कि दोपहर 1:00 बजे से मेरा 14 साल का बेटा शिवा अपने गौरी शंकर स्कूल विनय नगर सेक्टर 3 में प्रैक्टिकल देने गया था लेकिन स्कूल भी नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा है। शिवा की टीशर्ट पर गौरी शंकर स्कूल लिखा हुआ है और अपने पीठ पर स्कूल का बैग टांगे हुए है। बहोड़ापुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

By nit