लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एनडीए को लगा झटका, टीडीपी ने एनडीए से अलग होने का किया एलान | New India Times

Edited by Shaikh Naseem, नई दिल्ली, NIT; ​लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एनडीए को लगा झटका, टीडीपी ने एनडीए से अलग होने का किया एलान | New India Timesलोकसभा चुनाव-2019 से पहले मोदी  सरकार व एनडीए को करारा झटका लगा है।सहयोगी दल तेलुगु देशम पार्टी ने एनडीए से अलग होने का एलान कर दिया है।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने की वजह से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से अलग होने का एलान कर मोदी सरकार की परेशानियां बढा दी है। केंद्र में पार्टी के दो मंत्री अशोक गजपति राजू और वाई एस शेखर अपने पद से इस्तीफा देंगे। अशोक गजपति के पास विमान मंत्रालय हैं और वाई एस शेखर केंद्र में राज्यमंत्री हैं।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एनडीए से अलग होने की सूचना देंगे। और वहीं पर दोनों मंत्री अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौपेंगे।

2014 में तेलंगाना राज्य बनने के बाद से ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग तेलुगु देशम पार्टी लगातार करती रही है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के इंकार के बाद तेलुगु देशम पार्टी ने सरकार से अलग होने का एलान कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article