शिवसेना पंजाब पार्टी मप्र ने भिंड में किया होली मिलन समारोह का आयोजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT;

शिवसेना पंजाब पार्टी मप्र ने भिंड में किया होली मिलन समारोह का आयोजन | New India Times

शिव सेना पंजाब पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मनोज सिंह टाक, राष्ट्रीय सलाहकार सत्येंद्र सिंह, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष दलवीर सिंह राठौर आदि के द्वारा आज निराला रंग बिहार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिस पर वृंदावन से आए रासलीला कलाकारों द्वारा 5 घंटे तक रासलीला का प्रदर्शन किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें ऐलान किया कि पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का अगला चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी। भिंड से दलवीर सिंह राठौर तथा मेहगांव से सौम्या शर्मा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इतना ही नही मनोज टाक मध्य प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब राष्ट्रीय सलाहकार सतेंद्र सिंह मंच पर अपनी बात को रखना शुरू किया तभी बिजली को काट दिया गया, इसके लिए वह बिजली कंपनी को दोषी मानते हैं।
सोम्या शर्मा का कहना है कि वह मेहगांव में हर गांव की समस्या से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को प्रशासन के बीच पहुंचायेंगे।

By nit