होली त्योहार को लेकर थाना मैलानी में किया गया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

होली त्योहार को लेकर थाना मैलानी में किया गया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन | New India Times

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी में होली को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें सीओ गोला अभिषेक प्रताप व थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने जनता से अपील की कि वह होली के त्यौहार को मिलजुल कर शान्ति पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अराजक तत्व किसी प्रकार की अशान्ति पैदा करने की कोशिश करता है तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें, जिससे माहौल बिगड़ने न पाए, साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कुछ लोग यदि शराब आदि का सेवन करते हैं तथा लड़ाई झगड़ा करते हैं तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे यदि बिना परमीशन के बजने से किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा या किसी व्यक्ति को आपत्ति हुई तो दण्डनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सभी लोग होलिका दहन स्थल पर पूजा अर्चना करके सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाएं जिससे त्यौहार का पूरा आनंद मिल सके।

होली त्योहार को लेकर थाना मैलानी में किया गया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन | New India Times

बैठक के दौरान उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, उप निरीक्षक महिपाल सिहं, आरक्षी दिलीप कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार ,राजेश कुमार, रमाकांत व नागरिकों में द्वारिका प्रसाद गोयल, हरि प्रकाश मिश्रा, लियाकत अली, युसुफ अंसारी ,अमन ,धीरेन्द्र कुमार सक्सेना, रमेश कुमार ,शंकर लाल प्रधान ,गुरमेल सिहं प्रधान ,भूप सिह यादव, युसुफ अली, हरिहर दत्त मिश्र , शिव गोविद कुशवाहा, अमन ,दिलीप कुमार सोनी, बिजेन्द्र मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article