मुंबई मनपा चुनाव:  मुंबई वार्ड नं. 87 से बहुजन विकास अघाडी के उम्मीदवार संदीप उद्धरकर ने दाखिल किया उम्मीदवारी का पर्चा | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई, NIT; ​मुंबई मनपा चुनाव:  मुंबई वार्ड नं. 87 से बहुजन विकास अघाडी के उम्मीदवार संदीप उद्धरकर ने दाखिल किया उम्मीदवारी का पर्चा | New India Timesमुंबई के वार्ड नं-87 से बहुजन विकास अघाडी के उम्मीदवार संदीप उद्धरकर ने पर्चा दाखिल किया है।  बान्द्रा पूर्व विधान सभा क्षेत्र के 87 वार्ड से हितेन्द्र भाई ठाकुर कि पार्टी बहुजन विकास अघाडी पक्ष के उम्मीदवार संदीप उद्धरकर ने मुंबई महानगर पालिका चुनाव के दंगल में अपने समर्थको के साथ चुनाव कार्यालय प्रभात कॉलोनी में अपने नाम का पर्चा दाखिल किया। ​मुंबई मनपा चुनाव:  मुंबई वार्ड नं. 87 से बहुजन विकास अघाडी के उम्मीदवार संदीप उद्धरकर ने दाखिल किया उम्मीदवारी का पर्चा | New India Timesसंदीप उद्धरकर ही इस 87 वार्ड से एक ऐसा व्यक्ति हैं,   जो स्थानिक उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता के दुख और उनकी समस्या का अनुमान है कि झोपड़पट्टी में रहने वालों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और चुनावी महौल में नेता किस-किस तरह का प्रलोभन देते हैं।  इसी वार्ड में संदीप उद्धरकर का सीधा मुकबला कांग्रेस, भाजपा व शिवसेना से है। पहले इस वार्ड को 86 के नाम से जाना जाता था। अअब देखना यह है कि जनता किसे चुनती है? एक तरफ उन्हीं के बीच रहने वाले सन्दीप उद्धरकर हैं और दूसरी तरफ परंपरागत राजनेता। जीत किस की कदम चूमेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit