प्रदेश के सभी यात्री बसों में नवजात शिशुओं की माताओं के लिए एक सीट होगी आरक्षित: परिवहन व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​​ प्रदेश के सभी यात्री बसों में नवजात शिशुओं की माताओं के लिए एक सीट होगी आरक्षित: परिवहन व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह | New India Timesमीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया है कि, ‘सभी यात्री बसों में नवजात शिशु की माता के लिये एक सीट रिजर्व रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं और संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे इसे तुरंत इसे लागू करें।’ उन्होंने कहा कि, ‘यह रिजर्व सीट ड्राइवर के पीछे की पहली सीट होगी।’
भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस सीट पर तीन तरफ से परदा लगाने का इंतजाम भी होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को देखते हुए परिवहन विभाग ने उन्हें यात्री बसों में अलग सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। श्री सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को बनाये रखने की शर्त नयी, स्थायी और अस्थायी बस परमिट में भी जोड़ी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article