नकल विरोधी जागरूकता अभियान वर्ष 2017 का शुभारंभ;   नकल के दाग को जड़ से मिटाना है: कलेक्टर इलैया राजा टी | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​नकल विरोधी जागरूकता अभियान वर्ष 2017 का शुभारंभ;   नकल के दाग को जड़ से मिटाना है: कलेक्टर इलैया राजा टी | New India Timesइस बार की बोर्ड परीक्षाओं में भी गत वर्ष के जैसे ही सख्ती रहने वाली है क्यों कि जिले के कलेक्टर और एसपी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यर्थियों के बीच पहुंचकर ये बताना शुरू कर दिया है कि इस बार भिण्ड से नकल के दरख़्त को जड़ से उखाड़ फेंकना है।  जी हां वर्ष 2017 के नकल विरोधी अभियान का श्री गणेश आज माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह  सहित अनेक गणमान्य जनों ने शुरू कर दिया है। हाऊसिंग कॉलोनी पत्रिका चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रिका अखबार के ब्यूरो प्रमुख रामानंद सोनी, शिक्षक संजीव सेंगर, उमेश सर और नितिन दीक्षित मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम का संचालन परखर पत्रकार और समाजसेवी गणेश भारद्वाज ने किया और कार्यक्रम की मुख्य शोभा जिले के जानेमाने कवि प्रदीप बाजपेयी ‘युवराज’ रहे।​​नकल विरोधी जागरूकता अभियान वर्ष 2017 का शुभारंभ;   नकल के दाग को जड़ से मिटाना है: कलेक्टर इलैया राजा टी | New India Timesनकल विरोधी अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इलैया राजा ने कहा कि नकल के खात्मे की शुरूआत हम गत वर्ष से ही कर चुके हैं। इसका श्रेय मुझे या किसी व्यक्ति विशेष को देना कतई ठीक नहीं है।  इसका श्रेय पूरे भिण्ड जिले को जाता है और इसका लाभ भी भिण्ड वासियों को ही प्राप्त करना है। एसपी अनिल सिंह ने कहा कि नकल को समूल नष्ट करने के लिए हम सख्ती करने और पुलिस उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान कोई भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो हम उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे। ​नकल विरोधी जागरूकता अभियान वर्ष 2017 का शुभारंभ;   नकल के दाग को जड़ से मिटाना है: कलेक्टर इलैया राजा टी | New India Timesकार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रिका के रामानंद सोनी ने बोधन कथाओं के माध्यम से विद्यर्थियों से नकल से दूर रहने का आवाहन किया, साथ ही युवा शिक्षक नितिन दीक्षित और उमेश सर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोरों और युवाओं से अपील की कि वे लोगों को नकल न करने के लिए जागरूक करने का काम करें। इस अवसर पर आभार के रूप में जब कवि प्रदीप बाजपेयी ने देहाती भाषा में कविता पाठ किया तो बच्चों और बड़ों ने उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की और अपने अपने मोबाइल में उनकी कविता रिकार्ड की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article