भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन व मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, लाखों का मशरूका माल जप्त | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन व मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, लाखों का मशरूका माल जप्त | New India Timesक्राइम ब्रांच एस पी साउथ ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को जानकारी दी। क्राइम ब्रांच ने एक मोटरसाइकिल चोर, एक मोबाइल चोर और तीन खरीददारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सोने की अंगूठी बरामद।​

 राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन की चोरी करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास कुल 3 लाख रुपए कीमत का मसरूका बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार कल रविवार शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक, चोरी के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मौके पर पहुंचे क्राइम ब्रांच कर्मचारियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक के पहचान शुभम जोशी पिता जगदीश जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी मकान नम्बर 33 किलोल पार्क धोबीघाट भोपाल के रूप में हुई।​भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन व मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, लाखों का मशरूका माल जप्त | New India Timesपुलिस का कहना है कि आरोपी शुभम ने पूछताछ में आगे बताया कि उसने बीते एक साल में राजधानी भोपाल के टीटी नगर, बजरिया, हबीबगंज, जहांगीराबाद, ऐशबाग, अशोका गार्डन आदि क्षेत्रों से करीब 15 मोबाइल फोन, एक लैपटाप और एक सोने की अंगूठी को चुराया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शुभम ने चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले आकाश मसानी पिता सतीश मसानी उम्र 22 वर्ष निवासी किलोल पार्क धोबीघाट, अनूप मालवीय पिता स्व. नंद किशोर मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी मकान नम्बर 26 किलोल पार्क धोबीघाट, संदीप सिंह पिता कमल सिंह कोरबे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया कलां थाना मंडी सहीर, के बारे में बताया।​भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन व मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, लाखों का मशरूका माल जप्त | New India Timesपुलिस का कहना है कि शुभम की निशानदेही पर चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक सोने की अंगूठी समेत कुल 3 लाख रुपए कीमत का मसरूका बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के उपरांत उन्हें संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.