भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर, 1 किलो 500 ग्राम चरस समेत एक तस्कर गिरिफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर, 1 किलो 500 ग्राम चरस समेत एक तस्कर गिरिफ्तार  | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गौतम नगर की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक आसमानी रंग का जीन्स एवं हरे रंग की गोल गले वाली टी शर्ट पहने अपने हाथ में सफेद रंग का झोला लिये हुये अटल अय्यूब नगर रेल्वे केबिन के पास खड़ा है। देखने में लग रहा है कि थैले में चरस वगैरह रखा हुआ है, जो किसी व्यक्ति का इंतेज़ार कर रहा है। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के आधार युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उस के पास से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुआ।

 पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम तौफीक उर्फ भूरा 25 वर्ष पुत्र दुलारे मियाँ निवासी आरिफ नगर भोपाल बताया है ।पूछ ताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया की कम समय में अच्छा पैसा कमाने की योजना जेल में बंद साथियों से मिली जानकारी के कारण चरस तस्करी का कार्य शुरु किया था। थाना गौतम नगर की पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ कहाँ से लाया है और कहाँ देने वाला था अभी इसकी पूछताछ चल रही है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article