मुस्लिम महासभा मुरैना व महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रैली व विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मुस्लिम महासभा मुरैना व महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रैली व विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन | New India Timesमुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा आज 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर जिला महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन के साथ मिलकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लड़कियों और लड़को ने जगह जगह पर शक्ति प्रदर्शन कर देशवासियों को संदेश दिया कि लड़कियाँ भी लड़कों से किसी भी चीज में कम नहीं हैं। ​मुस्लिम महासभा मुरैना व महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रैली व विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन | New India Timesमुस्लिम महासभा मुरैना के जिला अध्यक्ष नफीस खान मंसूरी से मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम महासभा मुरैना ने जिला महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन का फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मुस्लिम महासभा की पूरी टीम ने ताइक्वांडो के कोच, उसमें आये हुए सभी अतिथियों से हाथ मिलाकर और सलाम कर इस्तकबाल किया और अपना परिचय दिया। ​मुस्लिम महासभा मुरैना व महिला सशक्तिकरण ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रैली व विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन | New India Timesउन्होंने कहा कि हमने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया, जिसके बाद रैली में आये हुए सभी अतिथियों, ताइक्वांडो, छात्र – छात्राओं एवं दर्शकों को फल और पानी की पाउच तस्कीम की। मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा किये गये प्रोग्राम की प्रशंसा अतिथियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article