अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिंड में आज गणतंत्रदिवस जिला मुख्यालय पर नर्मदा घाटी विकास मंत्री लाल सिंह जी आर्य के द्वारा 9 बजे झंडा वंदन से शुरू हुआ। झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी, झांकी की प्रस्तुतियाँ, शहर के बालक-बालिकाओं ने भव्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। एम्.जी.डी स्कूल की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
गणतंत्र दिवस समारोह में सामान्य प्रशासन और नर्मदाघाटी विकास राज्यमंत्री लालसिंह आर्य, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,
नगर पालिका अध्यक्ष कलावती मिहोलिया, जनपद अध्यक्ष संजू जाटव, कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी अनिल सिंह की उपस्थित रहे।
