मौ सा.बा.उ.मा. विद्यालय के मैदान में मनाया गया सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम  | New India Times

आसिफ शाह, मौ ( भिंड ), NIT; ​मौ सा.बा.उ.मा. विद्यालय के मैदान में मनाया गया सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम  | New India Timesमौ सा.बा.उ.मा. विद्यालय के मैदान में सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाराज (दंदरौआ) ने की। जिसमें अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, नगर परिषद मुख्य अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव, मौ थाना प्रभारी शेलेंद्र भार्गव, राम राज सिंह सिकरवार, डॉ राहुल भदौरिया, समाज सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष रईस अंसारी, सभी वार्डों के पार्षदों के साथ साथ नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ​मौ सा.बा.उ.मा. विद्यालय के मैदान में मनाया गया सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम  | New India Timesनगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जी ने मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। जिसमें सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत सन्मति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती बन्दना के साथ की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यालय सा०बा०प्रा०/मा० कन्या बिद्यालय, सन्मति पब्लिक स्कूल, पब्लिक चिल्ड्रन कान्वेंट स्कूल, प्रकाश स्कूल, एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, बचपन स्कूल, गुरुकुल अकादमी, महावीर स्वामी बाल बिद्या मंदिर, मदरसा इस्लामिया, मदरसा बहुद्देशयी, कविता कान्वेंट आदि स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। ​मौ सा.बा.उ.मा. विद्यालय के मैदान में मनाया गया सामूहिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम  | New India Timesकार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सन्मति पब्लिक स्कूल के बच्चों को कार्यक्रम के निर्णायक मंडल द्बारा पुरस्कार वितरित किये गये।

By nit