युवा जागरुकता जन कल्याण संगठन म.प्र ने बाबा ओम स्वामी द्बारा रियलटी शो में महिला पर पेशाब फेकने एवं अभद्रता का व्यवहार करने पर की कार्यवाही की मांग  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​युवा जागरुकता जन कल्याण संगठन म.प्र ने बाबा ओम स्वामी द्बारा रियलटी शो में महिला पर पेशाब फेकने एवं अभद्रता का व्यवहार करने पर की कार्यवाही की मांग  | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार युवा जागरुकता जन कल्याण संगठन म.प्र द्बारा राजधानी भोपाल के एम पी नगर थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार दिल्ली निवासी तांत्रिक बाबा ओम स्वामी द्वारा क्लर्स चैनल के रियलटी शो बिगबॉस में कुछ दिनो पूर्व वानी नाम की लड़की पर पेशाब फेंकने एवं महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था ।बिगबॉस एक रियलटी एवं नेशनल शो है इस तरीके की घटना होना काफी शर्मसार करने वाली है ।स्वामी अपने आप को त्यागी साधू एवं भारतीय संस्कॄति का प्रचारक बताता है ।लेकिन किसी महिला के साथ अमानवीय व्यवहार हमारी संस्कॄति नहीं है ।स्वामी ओम ने महिला पर पेशाब फेँकर हमारी संस्कॄति को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है ।संगठन स्वामी ओम पर शीग्रह कार्यवाही की मांग करती हैं ।एम पी नगर थाना के एस आई डी एस सिंग ने बताया कि संगठन द्वारा आवेदन दिया गया है ।लेकिन उनको बताया गया है कि जहाँ का मामला है वहीं की पुलिस कार्यवाही करेगी लेकिन फ़िर भी उन लोगों ने आवेदन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article