मेहगांव और गोहद के विद्यालयों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मेहगांव और गोहद के विद्यालयों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश | New India Times

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भिंड जिले के शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री डी.एस. कुशवाह ने सांदीपनि विद्यालय मेहगांव का निरीक्षण किया, जबकि उपसंचालक लोक शिक्षण श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी ने सांदीपनि विद्यालय गोहद, सांदीपनि विद्यालय मेहगांव तथा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव का निरीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और लोक सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन, विद्यालय भवन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई के स्तर और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.