पीलीभीत जाते समय लखीमपुर-खीरी बाईपास पर रालोद प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का जोरदार स्वागत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-खीरी में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र पीके पाठक का एलआरपी बाईपास पर रालोद जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है कि अनुपम मिश्रा एवं पीके पाठक पीलीभीत जिले में आयोजित रालोद के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला खीरी जिले के एलआरपी बाईपास के पास पहुंचा, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे। रालोद जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के काफिले के पहुंचते ही रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और नारे लगाकर अपनी खुशी जताई। अनुपम मिश्रा ने भी वाहन से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

काफी देर से इंतजार कर रहे थे कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी की अगुवाई में रालोद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अनुपम मिश्रा के स्वागत के लिए एलआरपी बाईपास के पास काफी देर से जुटे हुए थे। काफिले के पहुंचने पर सड़क पर कुछ समय के लिए भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा और काफिले को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया।

स्वागत के बाद अनुपम मिश्रा एवं पीके पाठक का काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीलीभीत जिले के लिए रवाना हो गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.