श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, नौ दिनों तक होगा भव्य गरबा एवं धार्मिक आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, नौ दिनों तक होगा भव्य गरबा एवं धार्मिक आयोजन | New India Times

मेघनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक मंदिर के महंत दिलीपदास के मार्गदर्शन में समिति अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेशचंद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजेश जैन, जैकी जैन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सुरक्षा, मंच, लाइटिंग और साउंड व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही गरबा प्रस्तुतियों के लिए मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई प्रतिष्ठित गरबा समूहों का चयन किया गया है, जो नौ दिनों तक अपनी पारंपरिक एवं आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इसमें बब्बर ग्रुप इंदौर, एलिमेंट ग्रुप इंदौर, मारुति ग्रुप एवं विकी ग्रुप बड़ौदा को गरबा प्रस्तुतियों के लिए तथा राकेश ग्रुप, नई दिल्ली को आर्केस्ट्रा के लिए चयनित किया गया है।

सिंगर कविता श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र केवट, दाहोद का भी चयन किया गया है, वहीं टेंट व्यवस्था की जिम्मेदारी साहू टेंट हाउस को दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 17 वर्षों से यहां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्यप्रदेश में अपनी भव्यता और धार्मिक आयोजन के लिए विशेष पहचान रखता है। इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसमें नौ दिनों तक माता की आराधना, भजन-कीर्तन एवं रास-गरबा के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर परिसर में अंबाजी, लक्ष्मीजी, गणेशजी, सांवरिया सेठ, हनुमानजी एवं भोलेनाथ सहित कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से हजारों श्रद्धालु दर्शन एवं गरबा रास का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। इससे मेघनगर नौ दिनों तक भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहता है।

बैठक में हरिराम गिरधानी, सुभाष गहलोत, आनंदीलाल पडियार, दिनेश बैरागी सहित मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने आयोजन की सफलता के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और आपसी सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने का निर्णय लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.