अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थरवई में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और कक्षा में स शनएर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र एवं पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीके साहू ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि प्रो. धनंजय यादव ने कहा कि छात्रों को समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए तैयार करने में शिक्षकों का योगदान उल्लेखनीय है।

परिषद के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. पूनम मित्तल, प्रो. धनंजय यादव, प्राचार्य दिनेश कुमार पांडेय, रामसूरत शुक्ल एवं अनुराधा त्रिपाठी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले देवांशी यादव, आस्था गुप्ता, दिव्यांश तिवारी, प्रिंसी मौर्य, प्रकृति मौर्य, अंशिका यादव, आदर्श देव, अनुज कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्रम, प्रमाण पत्र एवं ‘भारत को जानो’ पुस्तक प्रदान की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य के साथ परिषद अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार गर्ग, प्रो. उमेश प्रताप सिंह, प्रांतीय महासचिव अमित श्याम एवं सचिव डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्रम प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष गगन मोहन ने आभार व्यक्त किया।

