रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
विकासखंड के ग्राम पंचकुई स्थित संत तरेसा हाई स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान बच्चे बेहद आकर्षक लग रहे थे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम में रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्राचार्या सिस्टर महिमा ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। उन्होंने बच्चों के माता-पिता एवं शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मैनेजर फादर मनीष डामोर, प्राचार्या सिस्टर महिमा, फादर प्रेम, सिस्टर रश्मि, सिस्टर सीमा, दिलीप सोलंकी, रमेश टी. मचार, कैलाश मेड़ा, रमेश एस. मचार, सुरेश ताहेड़, सतीश भूरिया, आशीष कतीजा, पास्केल गणावा, विजय गमार, सुनील ताहेड़, राजीव गणावा, शमां खान, सुनीता श्रीवास, पास्केली कटारा, प्रिया नायर, विद्या वसुनिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश ताहेड़ ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्या सिस्टर महिमा ने किया।

